यहाँ आपलोगों को हम msword के Draw menu के बारे में विस्तार से बतलाने वाले हैं , msword के Draw menu के हर एक कमांड की जानकारी आपलोगों को यहाँ फोटो के साथ सरल भाषा मे बतलाने वाले हैं | अगर आप इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ा तो मेरा विश्वास है की आपलोगों को
msword के Draw menu के बारे में जानने के लिए कही और जाने की आवश्यकता नहीं
पड़ेगी तो चलिए जानते है msword के Draw menu के बारे में 👇👇
Msword Draw Menu In Hindi
- सबसे पहले आप अपने लैपटॉप में msword को open कर लीजिये , अगर आपको msword open करना नहीं आता तो उस पर मैं पहले से आर्टिकल लिख चूका हूँ उसे पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे |
- menu bar में Draw लिखा होगा उस पर क्लिक करे |
- इतना करते ही msword में Draw menu open हो जायेगा
- msword का Draw menu कुल 04 भागो में बटा हुआ होता है |
- Tools
- Pens
- Convert
- Insert
1. Tools :---
इस भाग में केवल आपको एक ही ऑप्शन मिलता है जो की मिटाने का
कार्य करता है | इसका उपयोग तो कोई भी केवल इसके नाम से जान सकता है
एवं यह एक बहुत ही आसन और मजेदार कमांड है |
-
Eraser - यही एक कमांड Tools के अन्दर आता है , जैसा
की आप इसके नाम से जान रहे होंगे की यह सिर्फ erase यानी की मिटाने
का कार्य करता है |
1. आप draw menu से कुछ भी पेज पर बनाकर आप eraser पर क्लिक करें |
2. अब आप कोई भी drawing पर cursor से क्लिक करेंगे तो आपका वह drawing डिलीट यानी की मिट जाएगा |
2. Pens :---
इस भाग में आपको 8 कमांड मिलते हैं जो की word के पेज पर
drawing बनाने का कार्य करते हैं , इन्ही बनायीं गयी drawing को आप ऊपर
बताये गए eraser कमांड के द्वारा मिटा सकते हैं |
-
पहले सात कमांड - Pens वाले भाग के पहले
सात कमांड आपको pen या highlighter हैं जिससे आप पेज पर
स्केच खिंच सकते हैं |
1. सबसे पहले आप कोई भी पेन या हाइलाइटर पर क्लिक करें |
2. इसमें आप देखेंगे की एक arrow का निशान बनाया हुआ होगा , उस पर क्लिक कर आप उस पेन या हाइलाइटर के मोटाई और रंग को बदल सकते हैं |
3. अब आप पेज पर cursor से खिचेंगे तो वह स्केच आपके पेज पर बनता जाएगा |
-
Add Pen - यही वह आठवा कमांड है , इसके द्वारा
आप Pens के भाग में pen या highlighter या pencil को जोड़ सकते हैं
|
इस पर क्लिक करते ही तीन ऑप्शन आ जायेंगे , आपको जो जोड़ना है उस पर क्लिक करें |
3. Convert :---
इस भाग में आपको दो ऑप्शन मिलते हैं जो की ink से संबंधित होते
हैं , इनके द्वारा आपको word में बहुत ज्यादा मदद मिलती है आइये जानते
हैं कैसे ----
-
Ink to Shape - यह पहला कमांड है , इसके द्वारा आप
word में कोई भी बिगड़े शेप को आटोमेटिक सही कर देता है , जिससे
आपको drawing बनाने में काफी सहूलियत मिलती है |
1. सबसे पहले आप कोई भी पेन चुन ले यानी की सेलेक्ट कर ले |
2. अब ink to shape पर क्लिक करें , इससे यह सेलेक्ट हो जायेगा |
3. अब आप पेज पर थोडा बिगड़ा रूप से वृत्त बनाये , तो आप देखिएगा की यह उसे आटोमेटिक उसी आकार में सही ढंग से कर देगा |
-
Ink to Math - यह दुसरा कमांड है , इसके द्वारा आप
word में अपने मन मुताबिक कोई भी मैथ फार्मूला जोड़ सकते हैं |
1. सबसे पहले आप ink to math पर क्लिक करे |
2. क्लिक करते ही एक box खुल जाएगा , उसमें आप अपने cursor से कोई भी फार्मूला लिखे |
3. इसके बाद insert पर क्लिक करे |
इतना करते ही वो फार्मूला पेज पर आ जायेगा |
4. Insert :---
इस भाग में आपको केवल एक ऑप्शन मिलता है जिसके द्वारा आप word
के पेज पर कुछ डिज़ाइनर तरीके से drawing कर सकते हैं |
-
Drawing Canvas - इसके द्वारा आप कुछ सेलेक्ट area
में ही drawing बना सकते हैं |
1. सबसे पहले आप drawing canvas पर क्लिक करें |
2. इतना करते ही पेज पर एक सेलेक्ट area आ जाता है |
3. अब आप कोई भी पेन चुनकर आप drawing को खीचते हुए बनाये यानी की आपका drawing उस area के अन्दर और बाहर दोनों होना चाहिए |
अब आप देखेंगे की आपका सिर्फ वही drawing पेज पर दिखेगा , जो उस area के अन्दर था |
इस तरह आप इसका इस्तेमाल एक अच्छा drawing बनाने में कर सकते हैं |
निष्कर्ष
यहाँ दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी हमें नीचे कमेंट box में जरुर बताये और इस जानकारी को अपने सभी दोस्तों के
पास शेयर जरुर करें ताकि वो भी कंप्यूटर ज्ञान
प्राप्त कर सके |
👉Ask Questions /⭐Rate Article
🟢We will reply to you within 24 hours but in some cases, it may take 1 week.